बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ट्रक की चपेट में आने से कैली मेडिकल कालेज में बतौर संविदा लैब टेक्नीशियन कार्यरत युवक की मौत और साथी युवती बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां युवती की हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात 7:30 गौर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बभनान वार्ड नंबर 7 भगत सिंह नगर बीएसएनएल टावर के सामने बभनान से हर्रैया जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती बुरी तरह से घायल हो गए। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लोगों की सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को सीएचसी गौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.