फरीदाबाद, मार्च 17 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। तिगांव गांव में एक शोक सभा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो बुजुर्ग चचेरे भाई एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में 62 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 64 साल का उनका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रसूलपुर निवासी ब्रह्मसिंह ने बताया कि 16 मार्च को करीब ढाई बजे वह अपनी बाइक पर अपने भतीजे ईदराज के साथ थे, जबकि दूसरी बाइक पर गांव बडौली निवासी बिशन सिंह उम्र 62 साल व उनके पीछे सूबे सिंह उम्र 64 साल बैठे थे। वह चारों गांव तिगांव में एक शोक सभा से लौट रहे थे। इस दौरान नरियाला-हीरापुर के पास बिशन सिंह की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों चचेरे भाईयों को काफी चोट आई। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.