शामली, जनवरी 5 -- सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में सोमवार को एक ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैराना निवासी हसीब अपनी मां समीना को लेकर बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के शाहपुर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव भभीसा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक की साइड उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना पर राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. रवि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.