धनबाद, जून 1 -- कतरास। सोनारडीह ओपी के समीप राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला सितारा (63) गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिससे उसका एक पैर बुरी तरह से कुचला गया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिये एसएनएमएमसीएच भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया। इधर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि ट्रक संख्या बीआर 02 जीडी-1647 राजगंज की तरफ से होते हुए बोकारो की ओर जा रही थी। इसी बीच नशे में धुत वृद्ध महिला सड़क पर आड़े तिरछे चलते हुए ट्रक के नीचे आ गयी। जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। उसके पति का अरसे पहले निधन हो चुका है। महिला का एक पुत्र दिल्ली में काम करता है। महिला सोनारडीह में एक होटल में काम करती थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक-खलासी फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.