बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता खाना खाकर घर के बाहर बैठे किसान पर चलते ट्रक का पहिया निकलकर चढ़ गया।हादसे में किसान की मौत हो गई। नजदीक में बंधी भैंस भी मर गईं। भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी 55वर्षीय कल्लू बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठा था। इसी बीच बिसंडा से 18 चक्का तेज रफ्तार ट्रक बांदा आ रहा था। कल्लू के घर के पास ट्रक का धुरा टूट गया। जिससे ट्रक के दोनों पहिए एक साथ निकल गए। एक पहिया दरवाजे पर बंधी भैंस पर चढ़ने के बाद कल्लू पर चढ़ गया। भैंस की मौके पर मौत हो गई। कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल कल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.