शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- तिलहर, संवाददाता। हाईवे पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने अभी टक्कर में पिकअप हाईवे पर पलट गई। दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए। वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जैतीपुर के खेड़ाबझेडा़ गांव निवासी आयुष ने बताया कि रविवार की सुबह बरेली से नमकीन लेकर वह पिकअप से मैगलगंज जा रहे थे। तभी उल्टी दिशा से गेहूं से भरे आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप हाईवे पर पलट गई। टक्कर के बाद तमाम लोग आ गए उन्होंने पिकअप चालक आयुष तथा ट्रक चालक थाना कांट के गांव ददरौल निवासी संदीप को बाहर निकाला। हाईवे पर वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से बरेली से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से वाहनों को लगभग 1 घंटे बाद हाईवे से हटवाया इसके बाद ही जाम खुल सका। कोतवाल राकेश कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.