कुशीनगर, जनवरी 12 -- सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह फोरलेन पर सलेमगढ़-सियरहा के समीप कार लदे ट्रक और बालू लदे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं वाहनों की ठोकर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जाम की स्थिति इस तरह रही कि दोपहर बाद तक वाहन रेंगते नजर आए। एनएचआई और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। फोरलेन पर सुबह करीब छह बजे सलेमगढ़-सियरहा गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद किए गए कट के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। तरय...