हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- सिडकुल क्षेत्र में पांच ट्रकों की खरीद-फरोख्त के नाम पर करीब 27.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विक्रेता ने गलत अनुबंध तैयार किया और दो ट्रकों के फर्जी बीमा दस्तावेज भी बना दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में अर्जुन राम नाथ सिंह निवासी टीएचडीसी कॉलोनी रानीपुर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 23 अप्रैल 2022 को सुरेश कुमार निवासी कोहिमा, नागालैंड (वर्तमान पता- पुणे) से 18.30 लाख रुपये प्रति वाहन के हिसाब से पांच क्लोज बॉडी के ट्रक खरीदे थे। प्रत्येक वाहन पर 16 लाख रुपये का फाइनेंस चल रहा था, जिसकी किस्तें अर्जुन द्वारा नियमित रूप से जमा की जा रही थीं। इसके बावजूद टाटा मोटर्स फाइनेंस की ओर से ट्रकों को बार-बार कब्जे में लिया गया। जांच कराने पर खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.