उरई, फरवरी 14 -- उरई, संवाददाता। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कथित 'ट्रेड डील' की प्रति जलाकर विरोध जताया और इसे किसान-विरोधी करार दिया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए डील को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रांतीय सचिव प्रखर वाजपेई का कहना था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई ट्रेंड डील की व्यापारिक सहमति से देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आए तो गेहूं, मक्का, सोयाबीन और डेयरी उत्पादों के दाम गिर सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.