वाशिंगटन, फरवरी 25 -- भारतीय मूल के उद्यमी और ट्रंप के कट्टर समर्थकों में एक भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यदि वे जीतते हैं, तो वह अमेरिका में भारतीय मूल के तीसरे गवर्नर बन जाएंगे। इससे पहले बॉबी जिंदल (लुइसियाना) और निक्की हेली (साउथ कैरोलिना) गवर्नर रह चुके हैं। रामास्वामी को इस चुनावी लड़ाई में ट्रंप और एलन मस्क दोनों का समर्थन है। रामास्वामी ने चुनावी वादों में राज्य में इनकम टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का ऐलान किया है। ओहियो में चुनावी भाषणों से रामास्वामी की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। 39 वर्षीय रामास्वामी का भारत से गहरा नाता है। उनके माता-पिता केरल के पालक्काड़ से अमेरिका आए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामास्वामी ने ट्रंप को अपना पूरा समर्थन दिया था। अब रामास्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.