नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- रूस और यूक्रेन का युद्ध निर्णायक मोड़ पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष के बीच युद्ध विराम के विषय पर जल्द ही फ्लोरिडा में चर्चा होने वाली है, लेकिन उससे पहले रूसी मिसाइलों और ड्रोन्स ने कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया है। रात भर हुए इन हमलों की वजह से कीव यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गए। कीव और आस पास के इलाकों में हुए धमाकों के बाद यूक्रेनी सेना ने भी बयान जारी किया। सेना ने टेलीग्राम एप पर बताया कि रूस की ओर से मिसाइलें दागी जा रही हैं। वायुसेना के अनुसार, रूसी ड्रोन राजधानी के साथ-साथ पूर्वोत्तर और दक्षिणी क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे। इसकी वजह से कीव में हवाई हमले का अलर्ट जारी रहा। दूसरी तरफ, रूस की ओर से अभी तक इन हमलों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ...