वॉशिंगटन, फरवरी 20 -- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। अपने इस फैसले में कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार पर रोक लगा दी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैरकानूनी बताया है। फैसले में कहा गया है कि आपातकालीन अधिकार का उपयोग करके अमेरिकी व्यापारिक भागीदारों पर व्यापक शुल्क लगाने का उनका काम अवैध था। इसके साथ ही उसने ट्रंप के व्यापक शुल्क प्रस्तावों को रद्द किया, जिससे उनके आर्थिक एजेंडे के मुख्य आधार को बड़ा झटका लगा। यह ट्रंप के व्यापक एजेंडा का पहला प्रमुख मामला है जो देश की सर्वोच्च अदालत के सामने सीधे आया है।कंजर्वेटिव मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा 6-3 से लिखे फैसले में न्यायाधीशों ने निचली अदालत के उस निर्णय को बनाए रखा जिसके मुताबिक रिपब्लिकन राष्ट्रपति का...