नई दिल्ली, जनवरी 10 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रेम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वेनेजुएला के घटनाक्रम के बाद अब नोबेल विजेता मारिया कोरेना मचाडो ने ट्रंप को अपना पुरस्कार देने की पेशकश की है। मचाडो की इस पेशकश के बाद नोबेल पुरस्कार समिति का बयान सामने आया है। नार्वे की नोबेल समिति ने स्पष्ट किया कि शांति पुरस्कार को साझा, रद्द या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। समिति की तरफ से यह बयान तब सामने आया है, जब ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अगर मचाडो उन्हें यह पुरस्कार देना चाहती हैं, तो वह इसे साझा करने के लिए या लेने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि उनके अलावा कोई और इसके ज्यादा हकदार है। इसके बाद मचाडो ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वह यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति को देना चाहती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.