नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पर गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' की उद्घाटन बैठक में एक 'पर्यवेक्षक' देश के रूप में भाग लिया। बोर्ड के अनावरण के मौके पर नौ सदस्य देशों ने गाजा राहत पैकेज के लिए सात अरब अमेरिकी डॉलर देने पर सहमति जताई। जबकि पांच देशों ने युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय बल में भाग लेने के लिए सैनिकों को भेजने पर रजामंदी जताई। 'डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों की सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की प्रभारी राजनयिक नामग्या खम्पा ने किया। भारत, ट्रंप द्वारा गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए बनाए गए 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल नहीं हुआ है। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.