नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शिगूफे ने मंगलवार को दुनियाभर में हलचल मचा दी। ट्रंप ने एक तस्वीर साझा करते हुए अमेरिका के नए नक्शे में ग्रीनलैंड और कनाडा को दर्शाया। वहीं, पीस बोर्ड का समर्थन नहीं करने पर उन्होंने फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200%आयात शुल्क लगाने की धमकी दी। इसका असर भारत समेत दुनिया के बाजार में दिखा। भारतीय निवेशकों के दो दिनों में 13 लाख करोड़ रुपये डूब गए। गाजा और अन्य वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए शांति बोर्ड की पहल का फ्रांस द्वारा समर्थन नहीं करने पर ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को कोई नहीं चाहता, क्योंकि वह जल्द पद से हटने वाले हैं। मैं उनकी वाइन एवं शैंपेन पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दूंगा और वह बोर्ड में शामिल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें शामिल होने की कोई जरूरत नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.