नई दिल्ली, मई 23 -- वॉल स्ट्रीट पर अमेरिकी सोलर और क्लीन एनर्जी कंपनियों के शेयर धड़ाम होने के बाद शुक्रवार को भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई है। घरेलू सोलर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 11 पर्सेंट तक लुढ़क गए हैं। वारी एनर्जीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 11 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2666 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, प्रीमियर एनर्जीज के शेयर BSE में 6 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 1017.5 रुपये पर जा पहुंचे। 1 दिन में 37% टूटे अमेरिकी सोलर कंपनियों के शेयरअमेरिका की सबसे बड़ी रूफटॉप सोलर कंपनी सनरन (Sunrun), विंड और सोलर प्रोजेक्ट्स डिवेलप करने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी नेक्स्टएरा एनर्जी (NextEra Energy) जैसी क्लीन एनर्जी कंपनियों के शेयर एक ही कारोबारी सत्र में 7 से 37 पर्सेंट तक टूट गए। अमेरिकी सोलर कंपनियों के शेयरों में यह गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.