नई दिल्ली, मार्च 25 -- तीन साल से ज्यादा वक्त से जारी रूस-यूक्रेन जंग के बीच आखिरकार ब्लैक सी (काला सागर) में सीजफायर की सहमति बन गई है। अमेरिका ने मंगलवार को ऐलान किया कि दोनों देशों ने न केवल युद्धविराम पर हामी भर दी है, बल्कि ऊर्जा संरचनाओं (एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हमले रोकने के लिए भी नए कदम उठाने को तैयार हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ा समझौता सऊदी अरब में हुई तीन दिनों की वार्ता के बाद सामने आया, जिसमें रूस और यूक्रेन के तकनीकी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस बातचीत में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा, समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाने और युद्ध में उनके सैन्य उपयोग को रोकने पर सहमति बनी।ट्रंप की मध्यस्थता ने किया कमाल इस समझौते के पीछे सबसे बड़ा हाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का माना जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.