नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना टूट गया है। नॉर्वेजियन समिति ने इस वर्ष वेनेजुएला की नेता प्रतिपक्ष मारिया मचाडो को इस सम्मान का हकदार माना है। ट्रंप सत्ता में आने के बाद से ही लगातार अपने लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके लिए पाकिस्तान, इजरायाल, आर्मेनिया समेत कुल मिलाकर आठ देशों ने इसकी मांग की थी। ट्रंप लगातार दावा कर रहे थे कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में 8 युद्धों को रुकवाया है। हालांकि इसके बाद भी नोबेल समिति ने उनकी जगह पर मारिया को शांति पुरस्कार के लिए चुना। नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत लिए बैठे ट्रंप का दिल भले ही नॉर्वजियन समिति ने तोड़ दिया हो लेकिन ऐसे कई अमेरिकी राष्ट्रपति रहे हैं, जिन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार मिल चुका है।थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.