नई दिल्ली, जनवरी 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी सहित कई बड़े आरोप लगाते हुए उन्हें अपने देश से ही गिरफ्तार कर लिया। उनके इस कदम की आलोचना भी हुई है और उन पर एक संप्रभु देश पर जबरन कब्जा करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। हालांकि ट्रंप अपना इरादा बदलने के मूड में नहीं लग रहे। ट्रंप ने निकोलस मादुरो को माफी देने से साफ इनकार कर दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया है कि अमेरिका वेनेजुएला में लॉन्ग टर्म लक्ष्य लेकर आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मादुरो और वेनेजुएला में अमेरिका की भागीदारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "यह तो समय ही बताएगा। मैं कहूंगा कि यह बहुत लंबे समय तक चलने वाला है।" वहीं ट्रंप ने दोहराया कि वे ...