गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल क्षेत्र के शिवरिया गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक मोहम्मद शाहरुख के खिलाफ साइबर जालसाजी का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। खुलासा हुआ है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तिवारीपुर में भी एक छात्र ने तीन महीने पहले शिकायत की थी, जिसकी जांच पुलिस अभी कर रही है। इसी बीच चिलुआताल के छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक जौनपुर साइबर सेल से छात्र के खाते में संदिग्ध लेनदेन को लेकर नोटिस जारी किया गया था। जांच में सामने आया कि छात्र के नाम पर इंडसइंड बैंक की सिविल लाइंस शाखा में खाता खुला है, जबकि छात्र का दावा है कि उसने कभी खाता नहीं खुलवाया। खाते में आधार व पैन उसके थे, लेकिन मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य विवरण अलग थे। पीड़ित ने आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.