बरेली, फरवरी 22 -- ट्यूशन पढ़ने से मना करने पर इंडो पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई की, जिससे उसे कान में दर्द होने लगा। छात्रा के पिता ने स्कूल में शिकायत की तो उनसे अभद्रता की गई। इस मामले में प्रिंसिपल समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर खजुरिया में रहने वाले अकरम की नौ वर्षीय बेटी माहिरा इंडो पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका सबनूर बच्चों पर ट्यूशन का दबाव बनाती है और न पढ़ने पर आक्रोशित होकर मारपीट करती है। बुधवार को सबनूर ने उनकी बेटी से मारपीट की, जिससे उसके कान में तेज दर्द होने लगा। माहिरा ने घर आकर जानकारी दी तो अगले दिन वह स्कूल गए। उन्होंने प्रिंसिपल जुल्फिकार और उनकी पत्नी साहनी से सबनूर की शिकायत की तो वे लोग आक्रोशित हो गए और गालीगलौज व मारपीट की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.