मोतिहारी, फरवरी 9 -- कल्याणपुर, निसं। ट्यूशन पढ़कर लौटने के दौरान 16 वर्षीय वर्ग आठ के छात्र हर्षित कुमार की नहर में डूबने से शनिवार शाम मौत हो गई। यह हादसा बाकरपुर के कटही पुल के समीप हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। मृतक हर्षित कुमार केसरिया थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव निवासी कन्हैया दुबे का पुत्र था। वह बचपन से ही पढ़ाई के लिए अपने मामा बाकरपुर निवासी शिवजी पाठक के घर रह रहा था। वहीं से स्कूल व ट्यूशन करता था। घटना के समय वह ट्यूशन से लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हर्षित दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता असम में रहकर पूजा-पाठ का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। इधर मां गुड़िया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.