जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन ने वित्त वर्ष 2024-25 में उत्पादन और बिक्री क्षेत्र में एक मिलियन टन (10 लाख टन) पार कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ टाटा स्टील ने खुद को भारत के सबसे विविध और अग्रणी यूट्यूब निर्माता के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। टाटा स्टील भारत की अग्रणी ट्यूब्स और पाइप निर्माता कंपनी है। घरेलू बाजार में मजबूत पकड़ बनाने के बाद ट्यूब्स डिवीजन अब वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को तेजी से विस्तार दे रहा है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुल बिक्री में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। प्रभात कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) ने बताया कि एक मिलियन टन का आंकड़ा पार करना हमारे इनोवेशन, ऑपरेशन में उत्कृष्टत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.