जमशेदपुर, मई 4 -- टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन के लिए प्रबंधन ने आरओ (री-ऑर्गनाइजेशन) पर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रबंधन ने प्रस्ताव को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक के पास भेज दिया है। प्रबंध निदेशक की सहमति के बाद इसे टाटा वर्कर्स यूनियन को भेजा जाएगा। वर्तमान में ट्यूब्स डिवीजन में करीब 400 कर्मचारी कार्यरत हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव में मैनपावर में 50 प्रतिशत तक की कमी का सुझाव दिया गया है। हालांकि, प्रबंधन से प्रस्ताव मिलने के बाद यूनियन इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद ही मैनपावर में कटौती को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कॉमन वेज स्ट्रक्चर समझौते में ट्यूब्स डिवीजन के लिए आवश्यक मैनपावर की संख्या पहले ही तय की जा चुकी है। अब उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.