मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- कोतवाली पुलिस ने ट्यूबवेल से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास चोरी का सामान भी बरामद हुआ। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच के दौरान दो आरोपियों के नाम सामने आए। बिलारी के गांव अबू सैदपुर निवासी राजेश पुत्र रामकुवंर सिंह के दो ट्यूबवेल से चोर 31 अगस्त को काफी सामान चोरी करके ले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने नौसेना गांव के गजेंद्र पुत्र बांदू सिंह, महावीर पुत्र नन्हे को गिरफ्तार किया। उनके पास ट्यूबवेल से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ। आरोपियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके उन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...