सहारनपुर, मार्च 17 -- गंगोह ट्यूबवेल की होदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव मुबारिकपुर निवासी बॉबी पुत्र बालेश्वर (22) का खेत गुड़छप्पर गांव के जंगल मे पड़ता है। रोजाना की तरह वह अपने खेत पर गया हुआ था। बताया कि बॉबी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। खेत में जाने के बाद उसे अपनी तबीयत खराब होने का आभास हुआ तो उसने परिजनों को फोन कर दिया। कुछ देर के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो बॉबी ट्यूबवेल की हौदी में पड़ा मिला। जबतक उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका मोबाइल हौदी के बाहर ही पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। बॉबी की मौत का कारण मिर्गी का दौरा पड़ना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.