हजारीबाग, नवम्बर 6 -- विष्णुगढ़ (हज़ारीबाग)प्रतिनिधि। अफ्रीकी देश टयूनीशिया में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के दूसरे जत्थे की वापसी गुरुवार को हुई। दूसरे जत्थे में नौ मजदूर मुंबई के सीएसएमटी एयरपोर्ट पर उतरे। इसके पूर्व बुधवार को 31 मजदूरों की वतन वापसी हो चुकी है। इस प्रकार फंसे हुए 48 मजदूरों में से अब तक 40 मजदूरों की वापसी हो चुकी है। शेष आठ मजदूरों की वापसी शुक्रवार को होगी। अपने वतन की सरजमीं पर कदम रखते हीं मजदूर भावुक हो उठे। सबसे पहले सबों ने भारत भूमि को नमन किया। इसके बाद अपने घर वालों को मोबाइल से सूचना दी। परिजन भी उनके आने के खुशी से झूम उठे। मजदूरों ने वतन वापसी कराने में मदद के लिए भारत सरकार, झारखंड सरकार तथा सरकार को सूचना उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी भुवनेश्वर महतो के प्रति आभार जताया। बता दें कि झारखंड के हजारीबाग, गिरि...