गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम। खेड़की दौला टोल स्थानांतरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट एक महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी ने शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी से साझा की। गुरुवार दोपहर को शहरी विकास के प्रधान सलाहकार एवं सेवानिवृत्त मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर को सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मौजूदा एनएचएआई अधिकारी ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से पचगांव में उपलब्ध करवाई गई जमीन का फिजिबिलिटी सर्वे करवाया जा रहा है। इस दौरान देखा जा रहा है कि इस जगह पर कितने लेन का टोल प्लाजा तैयार किया जा सकता है। टोल स्थानांतरण से कितना वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। सलाहकार कंपनी की तरफ से एक महीने के अंदर यह रिपोर्ट साझा कर दी जाएगी। ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.