मथुरा, दिसम्बर 13 -- भारतीय किसान यूनियन भानु के नेता से बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर कार्यकर्ताओं ने मांट टोल पर हंगामा कर दिया। टोल कर्मचारियों ने उसकी बात भी वरिष्ठ अधिकारी से कराने से मना कर दिया। इससे नाराज यूनियन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए। सूचना पर राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने टोल संचालन व्यवस्था के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने टोल कर्मियों पर आए दिन कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा मिली तो तीनों टोल प्लाजा फ्री करा दिए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.