गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के स्थानांतरण को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। एनएचएआई के अधिकारी इस टोल प्लाजा के स्थानांतरण के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि जीएमडीए के अधिकारी इनके ऊपर इस टोल प्लाजा का अतिशीघ्र स्थानांतरण करने का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एनएचएआई अधिकारियों को इसके स्थानांतरण की योजना को अतिशीघ्र तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। दोपहर करीब तीन बजे जीएमडीए के सेक्टर-44 स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण धनखड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.