सहारनपुर, जनवरी 9 -- सरसावा टोल प्लाजा पर किसानों और ट्रैक्टर चालकों से फर्जी रसीदों के जरिए अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा मालिक, मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई गोपनीय जांच में अवैध वसूली का पूरा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सरसावा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सरसावा टोल प्लाजा पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि हरियाणा की ओर पॉपुलर की लकड़ी ले जा रहे किसानों से नियमों के विपरीत 130 रुपये वसूले जा रहे थे और बदले में फर्जी रसीदें दी जा रही थीं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियां टोल-फ्री श्रेणी में आती हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस...