नोएडा, मई 18 -- - फर्जी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और कार बरामद नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नकली आईकार्ड, आधार कार्ड और कार बरामद किए गए। आरोपी पुलिस की धौंस दिखाकर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का लाभ लेता था। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने से परी चौक की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। टीम ने उससे बातचीत की तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। पहचान पत्र मांगने पर उसने दिखाने में भी देरी नहीं की। जांच करने पर पता चला कि राहुल राणा के नाम से बना उसका पहचान पत्र फर्जी है। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोपी ने अपनी पहचान सूरजपुर के गांव देवला निवासी राहुल सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.