शामली, फरवरी 10 -- नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम का नाम गलत लिखे जाने को लेकर ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी के स्थान पर बन्तीखेड़ा का नाम अंकित किया गया है, जिससे गांव के किसानों में नाराजगी है। मंगलवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे तथा पानीपत-खटीमा मार्ग के दक्षिण दिशा में निर्माणाधीन टोल प्लाजा ग्राम करौदा हाथी की भूमि पर बनाया जा रहा है। टोल प्लाजा निर्माण के लिए ग्राम करौदा हाथी के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, इसके बावजूद बोर्ड पर दूसरे गांव का नाम लिखे जाने से ग्रामीणों का सम्मान प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बन्तीखेड़ा गांव टोल प्लाजा से ...