औरैया, फरवरी 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित अनंतराम टोल प्लाजा के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार फूलपुर निवासी 57 वर्षीय रामकुमार उर्फ सिप्पू शुक्ला पुत्र रामशंकर इन दिनों फूटे कुआं क्षेत्र में अपने नए मकान में रह रहे थे। बुधवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास बने कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक...