हापुड़, फरवरी 9 -- छिजारसी टोल प्लाज़ा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में टोल प्लाज़ा पर कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान स्टाफ को घायल व्यक्ति की प्राथमिक जांच की क्रमबद्ध प्रक्रिया, श्वास, रक्त संचार, चेतना और गंभीर चोटों के आकलन की विधि के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क स्थापित करने, एंबुलेंस बुलाने और पुलिस व अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.