हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 5 -- यूपी के आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के टोल कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। वृंदावन से बांके बिहारी जी के दर्शन करके लौट रहे मध्य प्रदेश के परिवार की कार का शीशा टोलकर्मी द्वारा तोड़ दिया गया। महिला श्रद्धालु, उसके पति और अन्य सदस्यों से अभद्रता किए जाने का आरोप है। परिवार का आरोप है कि कुकथला पुलिस और पीआरवी के सामने भी टोल कर्मचारियों ने अभद्रता की। पुलिस सिर्फ देखती रही। रिंकी साहू पत्नी गजेंद्र सिंह भदौरिया निवासी ग्वालियर ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उनका परिवार वृंदावन और गोवर्धन परिक्रमा कर कार से लौट रहा था। न्यू दक्षिणी बाईपास के रायभा टोल प्लाजा पर एक टोल कर्मी ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनकी कार के शीशे पर प्रहार किया। कार का शी...