मिर्जापुर, मई 15 -- अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग पर बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा पर बुधवार की शाम को अहरौरा नगर के कटरा निवासी एक सेना के जवान के साथ टोल को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों ने मारपीट की। मारपीट में जवान और अन्य दो साथी भी घायल हो गए। जवान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भी टोल प्लाजा पर मारपीट में दो कर्मचारियों के घायल होने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात नगर के कटरा निवासी कमलेश कुमार चौहान पुत्र रामविलास चौहान की शादी आठ मई को थी। वह शादी में घर पर आया है। वह अपने दो साथियों के साथ बुधवार की शाम को कार से टोल प्लाजा के दक्षिण तरफ स्थित अपने दूसरे मकान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.