कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- भरवारी, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इन हादसों को रोकने के लिए सिहोरी टोल प्लॉजा के कर्मचारियों ने अच्छी कोशिश की है। शनिवार सुबह टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों में कर्मचारियों ने रिफ्लेक्टर लगाए। टोल प्लॉजा के सीनियर मैनेजर अनूप पांडेय ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। टोल से गुजरने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य कोहरे के कारण होने वाली अनावश्यक दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.