लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- चपरतला, संवाददाता। नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स पर लगातार नो पार्किंग में खड़े हो रहे वाहनों से हादसे बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर टोल मैनेजर ने मितौली एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। मितौली एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने टोल पर खड़े हो रहे नो पार्किंग में वाहनों को हटाने के लिए मैगलगंज थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। एक दिन पहले ही टोल क्षेत्र में खड़े वाहनों को लेकर विवाद की नौबत आ चुकी है। नेशनल हाईवे रोड स्थित चपरतला टोल टैक्स पर दुकानदारों व ग्रीस करने वालों की वजह से आए दिन वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आने- जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती है। कोहरे में जब दूर का दिखाई नहीं देता, तब अचानक वाहन आ जाने से कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं। बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं जिसको लेकर टोल कर्मचारियों के द्वारा कई बार दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.