गोरखपुर, मई 3 -- जैतपुर। तेनुआ टोल प्लाजा पर शुक्रवार को बस का भार वजन कराने के दौरान टोलकर्मी व बस चालक, संचालक में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। बस संचालक बिहार के सुपौल जिला बेलही निवासी गंगाराम ने तहरीर में बताया बस में यात्री बैठाकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। बस तेनुआ टोल प्लाजा पहुंची। आरोप है कि टोलकर्मी जबरदस्ती एक हजार रुपये मांग रहे थे। मना किया तो टोलकर्मी मिलकर मुझे, चालक और यात्रियों को मारने पीटने लगे। बस में चीख पुकार मच गई। एक यात्री को गम्भीर चोट लगी है। बस भी क्षतिग्रत हो गई है। दूसरे पक्ष से टोल प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया एक सवारी बस जो ओवर लोड थी। वह टोल प्लाजा पहुंची। टोल कर्मी द्वारा बस का वजन कराने को बोला गया। जिसपर बस संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.