प्रयागराज, नवम्बर 22 -- टोलकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप टोलकर्मी के बॉस पर है। मामले में दो सगे भाइयों सहित कुल चार लोगों पर बारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, शिवकुटी निवासी व्यक्ति की प्रतापगढ़ के रहने वाले शैलेश पांडेय से जान-पहचान थी। उसी ने टोलप्लाजा पर उसकी नौकरी लगवाई थी और मैनेजर होने के नाते बॉस था। आरोप है कि शैलेश पांडेय अक्सर टोलकर्मी के घर आता था। इसी दौरान उसने टोलकर्मी की पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। वह जहां भी ट्रासंफर होता टोलकर्मी को अपने साथ ले जाता। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। शैलेश पांडेय के साथ उसका भाई बृजेश पांडेय और विकास दुबे व संतोष दुबे भी महिला का शोषण कर रहे थे। तंग आकर महिला ने हकीकत पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.