हापुड़, जून 29 -- पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने किसान सेना (अ) के एक पदाधिकारी से अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार टीम के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौधरी अवनीत पंवार ने कहा कि लगातार टोल प्लाजा के कर्मी अभद्र व्यवहार करते है। जिसके चलते संगठन के पदाधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में टोल कर्मियों की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी संगठन के काम से दूसरे जनपद और राज्यों में जाते है। अगर उनको टोल पर दोबारा अभद्रता का सामना करना पड़ा, तो टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्श...