लातेहार, जनवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सीआईसी सेक्शन के टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म 5 के समीप एक यात्री गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यात्री नागेंद्र साव टंडवा प्लांट से चंदवा आया था। टोरी से उसे डालटनगंज जाना था। टिकट लेने के लिए वह प्लेटफार्म पांच होते टिकट घर जाने को निकला था। प्लेटफार्म पांच के समीप उसका पैर अंसतुलित हो गया और वह गिर गया। अंधेरा होने के कारण तत्काल उसपर किसी की नजर नहीं पड़़ी। गनीमत रही उस वक्त उस पटरी से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। किसी अन्य ट्रेन से टोरी पहुंचे एक युवक ने जब रेल पटरी पर कराहते घायल की आवाज सुनी तो उसने मीडियाकर्मी और रेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना के साथ टोरी एसएस रंजीत कुमार व अन्य वहां पहुंचे। एंबुलेंस बुलवाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वहां पहुंचे डा. सौरव कुमार ने तत्काल घायल का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.