नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने फाइनली बिल्कुल नई लैंड क्रूजर FJ से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया है। इस SUV को देखने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। FJ क्रूजर, LC 250 सीरीज से नीचे है, जो इसे लैंड क्रूजर लाइन-अप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बनाता है। यानी इसे बेबी लैंड क्रूजर कहा जा रहा है। 1951 में लॉन्च होने के बाद से टोयोटा लैंड क्रूजर कई अपडेट्स से गुजरी है। इसमें 300 सीरीज, 70 सीरीज और 250 सीरीज शामिल हैं। एक वर्सेटाइल मशीन के तौर पर टोयोटा FJ क्रूजर ड्यूरेबिलिटी, भरोसेमंद और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी का बेहतरीन मेल देने का वादा करती है।टोयोटा लैंड क्रूजर FJ की खास बातें लैंड क्रूजर FJ का आकार बॉक्सी है, जो LC लाइन-अप के नवीनतम मॉडलों जैसा है। आगे की तरफ, एक छोटी रेक्टेंगुलर ग्रिल है जिसके दोनों...