नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने फाइनली बिल्कुल नई लैंड क्रूजर FJ से पर्दा उठा दिया है। ये पॉपुलर लैंड क्रूजर नेमप्लेट की यह नई कार 2026 के मध्य में जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बाद में दुनिया के दूसरे बाजारों में भी। FJ क्रूजर, LC 250 सीरीज से नीचे है, जो इसे लैंड क्रूजर लाइन-अप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बनाता है। यानी इसे बेबी लैंड क्रूजर कहा जा रहा है। टोयोटा 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपने बूथ पर लैंड क्रूजर FJ का ऑफिशिली पेश करेगी। चलिए इस कार के बारे में डिटेल से जानते हैं।टोयोटा लैंड क्रूजर FJ की खास बातें लैंड क्रूजर FJ का आकार बॉक्सी है, जो LC लाइन-अप के नवीनतम मॉडलों जैसा है। आगे की तरफ, एक छोटी रेक्टेंगुलर ग्रिल है जिसके दोनों ओर C-शार्प्ड DRLs वाले LED हेडलैंप हैं। बाजार और ए...