नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब एशिया में भी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में टोयोटा (Toyota) ने इंडोनेशिया के GJAW 2025 ऑटो शो में दो इलेक्ट्रिक SUV एक साथ पेश कर सबको चौंका दिया है। इसमें टोयोटा bZ4X और नई अर्बन क्रूजर BEV शामिल हैं। दोनों को बेहद आक्रामक प्राइसिंग में उतारा गया है, जिससे EV सेगमेंट में नई हलचल मची है। खास बात यह है कि अर्बन क्रूजर BEV (Urban Cruiser BEV) भारत के लिए भी बेहद अहम मॉडल बनने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेजbZ4X: इंडोनेशिया में अब होगी सस्ती टोयोटा (Toyota) ने bZ4X की स्थानीय असेंबली शुरू करने का एलान कर दिया है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। पहले जापान से इम्पोर्ट होने ...