बांका, अप्रैल 21 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नियामतपुर के समीप एक अनियंत्रित यात्री बस की टोटो से हुई टक्कर से टोटो पर सवार सुदाम देवी नामक महिला की मौत के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है। भागलपुर के मायागंज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव रजौन के सांझा गांव पहुंचते ही मार्मिक चित्कार से पूरा गांव दहल गया। मृतका के देवर उपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भाभी की मौत हो गई। सुदाम देवी मेहनत-मजदूरी कर अपने और अपने पति सहित परिजनों का भरण-पोषण करती थी। मृतका का विवाहित बड़ा पुत्र राजीव कुमार ठाकुर प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि चिता पुत्र संतोष कुमार ठाकुर थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर रहने के कारण पूरी तरह अपने माता-पिता पर ही आश्रित था। पति योगेंद्र ठाकुर भी एक तरह से अपनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.