चक्रधरपुर, दिसम्बर 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने चक्रधरपुर बीडीओ को उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंप कर सुदूरवर्ती टोकलो में किसानों की समस्याओं को देखते हुये धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोलने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को सौंपे मांग पत्र में कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड के अंतर्गत कुल 23 पंचायत है। वर्तमान में केवल चक्रधरपुर गोदाम में ही धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित है। प्रखंड के कई गांवों से इस केंद्र की दूरी 28 से 30 किलोमीटर तक है। इतनी लंबी दूरी तय करके धान बेचने आना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि परिवहन (ट्रांसपोर्ट) पर होने वाला भारी खर्च किसानों की कमर तोड़ रहा है। श्री सामाड के द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए मांग की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.