चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- चक्रधरपुर, सवाददाता टोकलो थाना क्षेत्र के चारमोड़ के पास गुरुवार के रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारमोड़ गांव निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र महतो गुरुवार की रात चक्रधरपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी चारमोड़ पहुंचने से पहले दो बाइक की टककर हो गई। जिसमे जितेंद्र महतो की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी टोकलो पुलिस कोई दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कोई रेलवे शीतगृह में रख दिया। शुक्रवार को शव को चक्रधारपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...