चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा,संवाददाता। बीती रात टोंटो प्रखंड के केंजरा गांव में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब 8-10 जंगली हाथियों के झुंड को गांव में प्रवेश करने से पहले ही वन विभाग की टीम ने खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों से क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती आशंका को देखते हुए वन विभाग द्वारा नियमित रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जैसे ही केंजरा गांव के ग्रामीणों ने हाथियों की गतिविधि और आवाज सुनी, उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। उस समय वन विभाग की विशेष गश्ती टीम पहले से ही क्षेत्र में तैनात थी, इसलिए सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मशाल, पटाखे और सायरन के माध्यम से हाथियों को जंगल की ओर मोड़ दिया, जिससे हाथी गांव की सीमा में प्रवेश नहीं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.